भाटिया शराब फैक्ट्री मामले में कलेक्टर ने दिखाई गंभीरता .! मामले की जांच के लिए पर्यावरण विभाग को दिए निर्देश .! ग्रामीण ने सोशल मीडिया में बताया सच ! लोगो से की अपील !

बिलासपुर डेस्क खबर / बिलासपुर से सटे मुंगेली जिले के धूमा गांव में संचालित भाटिया शराब फैक्ट्री अनगिनत मछलियों की मौत और जीवनदायनी नदी शिवनाथ के पानी के जहीरले होने की खबर से आसपास के ग्रामीण इलाको में मचे हड़कंप को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है । जनहित से जुड़े मामले में कलेक्टर ने शराब फैक्ट्री के मामले में इसकी जांच के लिए पर्यावरण विभाग को जांच का जिम्मा सोपा है । सरगांव क्षेत्र से गुजरने वाली शिवनाथ नदी में लाखों मछलियां मर गई है. शराब फैक्ट्री का दूषित पानी नदी में छोड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है. दूषित अपशिष्ट पदार्थ से नदी का जल भी दूषित हो गया है.बता दें कि कुछ महीने पहले पथरिया एसडीएम भरोसा राम ठाकुर ने भाटिया शराब फैक्ट्री मर्चेंट के प्रबधंक को नोटिस जारी किया था.वहीं इस मामले पर अक्रोशित गांव वाले वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा भी सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।और लोगो को पानी के खतरे से सचेत कर जनहित का कार्य करते नजर आ रहे है ।
एसडीएम ने शराब फैक्ट्री के दूषित पानी को नदी में छोड़ने से जलीय जीव जंतु के खतरे को लेकर आशंका जताई थी । लाखों मछलियों की मौत पर मुंगेली कलेक्टर ने अब पर्यावरण बोर्ड को पत्र लिखने की बात कही है.मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र के धुमा में स्थित भाटिया शराब फैक्ट्री के चलते जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीण,पशु और जलीय जंतु को भारी नुकसान की आशंका को संज्ञान में लेते हुए पथरिया एसडीएम ने यहां के प्रबंधक को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था साथ ही पर्यावरण विभाग से प्रतिवेदन मांगाया गया था ताकि लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जा सके… पर अधिकारियों ने नोटिस देकर अपनी औपचारिकता निभा दी और उस फैक्टी पर कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की जा सकती हैं।शराब फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी किस तरह से शिवनाथ नदी को दूषित कर रहा है और इससे किस तरह से ग्रामीणों और जलीय जंतु को नुकसान हो रहा वो नदी में तैर रही मछली को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता हैं। अब देखना यह हैं कि जिला प्रशासन या संबंधित विभाग इस ओर क्या कार्यवाही करती हैं।
कलेक्टर राहुल देव ने बताया कि पर्यावरण विभाग को जांच के लिए नोटिस जारी किया गया । और पूर्व में भी ग्रामीणों की शिकायत पर पथरिया एसडीएम ने धारा 133 के तहत फैक्टरी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है । पर्यावरण विभाग से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा ।