छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम के विभाग के अधिकारियों की लापरवाही .! पीडब्ल्यूडी के दफ्तर रखे कई ड्रम डामर सूखे .! शासन को लाखो रु का चुना ! भरपाई करेगा कौन .?

बिलासपुर ./ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव के विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का मामला सामने आया है ..अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाखो रु के डामर सुख कर खराब हो गए ..बारिश के पूर्व खराब सड़को की मरम्मत के लिए रखे गए डामर सूखने के कारण खराब सड़कों की मरम्मत तक नहीं हो सकी जिसके कारण लोग गढ्ढों और पानी से भरी सड़को पर चलने को मजबूर है । वही अधिकारी अपने एसी चेंबर में आराम फरमा रहे है ।इन डामर का उपयोग सड़कों पर होना था । लेकिन लोकनिर्माण विभाग संभाग क्रमांक 2 चाकरभाटा कार्यलय के पीछे खुले में पड़े डामर मर से भरे ड्रम जिम्मेदार अधिकारियों को नजर तक नहीं आए । जिसके चलते लोगो को तो परेशानी तो हो ही रही है साथ ही लापरवाह अधिकारियों के चलते सरकार को भी लाखों रु का नुकसान उठाना पड़ा है । ऐसे में बड़ा सवाल है कि लाखों रु के नुकसान और जनता के पैसों की बर्बादी की वसूली कैसे और किससे की जाएगी ।

लोकनिर्माण विभाग संभाग क्रमांक 2 चाकरभाटा कार्यलय के पीछे कई ड्रमों में भरे डामर उपयोग के अभाव में सुख गए हैं। अधिकारी डामर को खुले में रखवा दिए हैं। जिसके कारण डामर उपयोग करने लायक नहीं है। दूसरी ओर सड़कों में जगह-जगह गड्डे हैं, उस गड्डे को डामर से मरम्मत नहीं किया गया। इसके कारण लाखों रुपए के डामर बर्बाद हो गए। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी डामर के संबंध में कभी जानकारी भी किसी से नहीं ली।

लोक निर्माण विभाग द्वारा समय-समय पर राज्य सरकार की आपात काल स्थिति में बहुत जर्जर होने से सड़कों को बरसात के मौसम शुरु होने पहले मरम्मत कराया जाता है। इसके अलावा अत्याधिक भारी वाहनों के दबाव में के कारण कई सड़कों में जगह- जगह पर गड्ढे हो जाते हैं। जिसके कारण दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा आपातकाल कार्य के लिए कार्यालयों में रखे डामर का उपयोग किया जाता है। पेज रिपेयरिंग के लिए कराया जाता है, लेकिन अधिकारी की अनदेखी से डामर से भरे ड्रम खुले होने से और बिना रख रखाव को छोड़ दिया गया है। शासन के लाखों रुपए की बरबादी को देखने वाले कोई नहीं है। यहां रखे डामर ड्रम से सड़कों का मरम्मत हो सकता था। लोकनिर्माण विभाग संभाग क्रमांक 2 चाकरभाटा में कार्यपालन अभियंता अधिकारी को कार्यलय परिसर में रखे डामर से भरे ड्रम पर अधिकारी की नजर नहीं पड़ रही है। इससे शासन के लाखों रुपए बर्बाद हो गए हैं। ऐसी स्थिति पीडब्ल्यूडी के अन्य कार्यालयों की है। जहां डामर व अन्य सड़क निर्माण संबंधी समाग्री बर्बाद हो रही है।

चकरभाठा से 5 किमी दूर सड़क कीचड़ में तब्दिल

चकरभाठा से करीब 5 किलो मीटर दूर पर स्थित डडहा वार्ड नंबर 10 बोदरी ग्राम पंचायत से सिरगिट्टी जाने वाली सड़क की हालत खराब हैं। यह सड़क आज तक पक्की नहीं बनी है। कच्ची सड़क से लोग आना जाना करते आ रहे हैं। बारिश के मौसम में यहां पैदल से लेकर वाहनों में भी आवागमन करना कठिन कार्य होता है। जिम्मेदार अधिकारी सड़क निर्माण में ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!