छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री करेंगे छत्तीसगढ़ की जनता से सीधा संवाद, निवास में लगेगा ‘जनदर्शन’, मुखिया होगे जनता से रूबरू ।

एंकर- जनता की समस्या और जन सरोकार की बातों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अब सीधे जनता से संवाद करेंगे। जिसे लेकर कार्यक्रम की शरुआत 27 जून से शूरू होने जा रहा है। जिसका नाम ‘जनदर्शन’ रखा गया है। जहां अधिकारियों को दिशा निर्देशित कर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय का आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी। सीएम साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उसका यथोचित निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव और शासकीय योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं यह जानेंगे।

जनदर्शन में आमजन सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे। सीएम साय वहीं पर समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे। ‘जनदर्शन’ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

वहीं आज दिल्ली में मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ के सभी बीजेपी सांसदों के साथ भी मुलाकात की ।

error: Content is protected !!