छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पुलिस में होने जा रहे बड़े बदलाव .! पुलिस विभाग को मिलेगे नए डीजीपी ! वरिष्ठ IPS अधिकारियों को मिलेगी नई जिम्मेदारियां ?

रायपुर …हमारे सूत्रों ने संकेत दिया कि अब छत्तीसगढ़ पुलिस में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जल्द ही नए डीजीपी की घोषणा होने की संभावना है।
डीजी/एडीजी रैंक के कुछ सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। इसके अलावा तीन पुलिस रेंजों के रेंज आईजी और आधा दर्जन से अधिक जिलों के एसएसपी/एसपी में फेरबदल किया जाएगा। इन सब में प्रमुख (DIGAR JILA) जिलों में तैनात एसएसपी और एसपी बदले जाएंगे. जिसके बाद पुलिस विभाग में सुगुबगहट तेज हो गई है .सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक कुशल और सक्षम अधिकारी को समायोजित करने के लिए 6 रेंजों में से एक प्रमुख पुलिस रेंज के पुनर्गठन का संकेत भी मिल रहे है ।