बिलासपुर

विधानसभा संचालन करने में कश्यप के अनुभव का फायदा मिलेगा- सीएम साय मितानिन दीदी रीढ़ की हड्डी ।

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में बदलाव हुआ है। मंत्री केदार कश्यप को अब नई जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि विधानसभा के कार्य संचालन में कश्यप के लंबे संसदीय अनुभव का फायदा मिलेगा।

केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार भी सौंपा गया है। केदार के पास वन-जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास-सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी पहले से है। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना आदेश में मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य विभाग दिए गए। मंत्री केदार कश्यप को मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों ने बधाई दी।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्री केदार कश्यप ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी।

मितानिन दीदी बहने रीढ़ की हड्डी हैं ।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि
प्रदेश में 72 हजार से ज्यादा मितानिन दीदी बहनें है। वे स्वास्थ्य विभाग की रीड की हड्डी है। लोगों से जुडकर काम करती हैं। ऐसी बहनों को पहले राशि समय पर नहीं मितली थी। कई महिने लग जाते थे। शिकायत मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अवगत कराया था। अब ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि हर माह समय पर मितानिनों के खाते में पैसे जमा हो जाएंगे। जिस जिस मद में राशि जाएगी। सभी की जानकारी मोबाइल के माध्यम से मिल जाएगी। मितानीन दीदी बहनों को प्रोत्साहन मिलेगा, मनोबल बढ़ेगा और उत्साह से काम करेंगी।

error: Content is protected !!