डेस्क खबरबिलासपुर

हाईकोर्ट की चिंता, अफसरों की सख्ती के बाद भी ट्रैफिक विभाग बेपरवाह! हाईवे बना पार्किंग जोन, हादसों के बाद भी सिर्फ चालानी कार्रवाई का दिखावा ! सकरी से लेकर सिरगिट्टी तक हादसों को मिला हुआ है खुला ऑफर !!





डेस्क खबर बिलासपुर। सड़क हादसों को लेकर हाईकोर्ट से लेकर जिले के आला अधिकारी तक गंभीर हैं, लेकिन बिलासपुर के हाईवे पर जमी अवैध पार्किंग व्यवस्था को देखकर ट्रैफिक विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले भर में हर साल लगातार हाइवे मे लापरवाही से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिले में बैठे उच्च जिम्मेदार अधिकारी लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए दिन रात योजनाएं बना रहे है लेकिन उसके उलट हाइवे से आई ये तस्वीरें उनकी योजनाओं पर पलीता लगाती नजर आ रही है।



सिरगिट्टी से सकरी तक हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार आम हो चुकी है। सकरी-रतनपुर मार्ग जहां अवैध ट्रक टर्मिनल का रूप ले चुका है, वहीं गुंबर चौक से सिरगिट्टी बन्नाक चौक तक कंपनियों ने मुख्य मार्ग को ही पार्किंग जोन बना रखा है। सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण कई हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसा भी नहीं है कि इस बात की जानकारी ट्राफिक विभाग के बड़े अफसरों या संबंधित थाना पुलिस को नहीं है बावजूद उसके सख्त कार्यवाही नहीं हो पा रही है और आम लोग हादसे का शिकार हो अपनी जान गवाने को मजबूर नजर आ रहे है।


विडंबना यह है कि हादसे के बाद कुछ दिनों के लिए चालानी कार्रवाई और समझाइश का दौर चलता है, लेकिन कुछ ही समय बाद वही तस्वीर फिर सामने आ जाती है। यानी कार्रवाई होती है, मगर अवैध पार्किंग का स्थायी समाधान नहीं होता। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब हाईवे पर भारी वाहनों की कतार अधिकारियों की आंखों के सामने है, तो कार्रवाई सिर्फ दोपहिया वाहनों की चेकिंग तक क्यों सीमित नजर आती है? सामने आए वीडियो में एक ओर ट्रैफिक जवान हेलमेट, नंबर और लाइसेंस की जांच करते दिखते हैं, जबकि कुछ ही दूरी पर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की लंबी कतार खड़ी नजर आती है।



अब सवाल जिले के उन अधिकारियों से है जो सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार सख्ती की बात कर रहे हैं—क्या हाईवे पर खड़े ये वाहन हादसे का न्योता नहीं हैं? अब देखना होगा कि इन तस्वीरों को प्रशासन कितनी गंभीरता से लेता है और क्या किसी और हादसे से पहले हाईवे को अवैध पार्किंग से मुक्त कराया जाएगा?या यातायात विभाग सिर्फ हेलमेट ,नंबर प्लेट,इंसोरेंस जैसी चेकिंग के नाम पर सिर्फ जुर्माना ही वसूल करता रहेगा? और हाइवे पर लोगों को हादसों और मौतों का यूही खुला ऑफर आगे भी मिलता रहेगा ????

error: Content is protected !!