रिश्वतखोर महिला पटवारी का वीडियो वायरल.!
एसडीएम ने किया निलंबित ,जमीन संबंधी मामले में मांगे थे पैसे .।



डेस्क खबर …जमीन संबंधी मामले में किसान से पैसे लेने का वीडियो वायरल होने के बाद रायगढ़ एसडीएम ने पटवारी को निलंबित कर दिया है .साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी किए है ..किसान ने यह वीडियो खुद बनाया और फिर इसे सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया .. वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है ..इस वीडियो के सामने आने के बाद से पटवारियों में हड़कंप मचा हुआ है ..
स्थानीय पटवारी का किसान से पैसा लेते वीडियो वायरल हो रहा है सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में रायगढ़ विकासखंड के कोतरलिया हल्का पटवारी पर शिकायत के बाद एसडीएम रायगढ़ ने उसे हल्का से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया है।
वायरल वीडियो के अनुसार तहसील रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया में पदस्थ पटवारी सुलोचना साव ने जमीन के काम के बदले स्थानीय किसान बलि राम पटेल से रिश्वत ली जिसे गांव के ही कुछ लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। बताया जाता है कि Video 1 साल पहले का है लेकिन उसकी शिकायत की गई थी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब वीडियो वायरल कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने पर sdm रायगढ़ ने शासकीय कार्य में भूमि स्वामी से अवैधानिक रूप से राशि मांग किए जाने के मामला संज्ञान में आने पर रायगढ़ तहसील के हल्का नंबर 37, गोपालपुर की पटवारी श्रीमती सुलोचना साव को एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी ने निलंबित कर दिया है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम (9) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर तहसील कार्यालय रायगढ़ (कानूनगो शाखा) में संबद्ध किया गया है। गोपालपुर हल्के का अतिरिक्त प्रभार अमरदास संजय प.ह.नं.-20. कुसमुरा को आगामी आदेश पर्यन्त उनके मूल कार्यों के साथ-साथ सौंपा गया है।