
डंकाराम / छत्तीसगढ़ / सक्ति

छत्तीसगढ़ ने नकल के मामले में बिहार और राजस्थान की राह में चल पड़ा है .. लगातार छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा में खुलेआम नकल के मामले पुख्ता वीडियो के साथ नजर आ रहे है ..जिसमे देखा जा सकता है की किस तरह नकल का धंधा खुलेआम चल रहा है ..
नकल के लिए चिट चिट, किताब से लेकर मोबाइल तक का शिक्षको की उपस्तिथि में इस्तेमाल किया जा रहा है ..सक्ती जिले के छपोरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में हो रही नकल का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है .
.जिसमे देखा जा सकता है की स्टूडेंट्स मोबाइल रखकर पेपर सॉल्व कर रहे हैं…. इतना ही नही पर्यवेक्षक, शिक्षक और केंद्राध्यक्ष पैसे लेकर उन्हें नकल सामग्री मुहैया करा रहे है
बताया जा रहा है नकल कराने से पहले में एग्जाम सेंटर के बाहर शिक्षकों बकायदा पैसे भी लिए जाते है ..इन वीडियो से शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े हो रहे है अब देखना होगा कि इन वीडियो के आधार पर दोषियों पर सरकार और शिक्षा विभाग क्या कार्यवाही करता है।