डेस्क खबर

पीएससी घपले के मुख्य आरोपी का पिक्चर हुआ वायरल । जिसे खोज रही है पुलिस वो खेल रहे हैं मोबाइल से । आखिर बालोद पुलिस क्यों नहीं कर रही है गिरफ्तार ?

डेस्क खबर …बालोद पुलिस जिसे बता रही फरार, वो राजधानी के अस्पताल में मोबाइल ऑपरेट करता आया नज़र

… पीएससी परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार के मामले में बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध में मुख्य आरोपी टामन सोनवानी की गिरफ्तारी अभी तक बालोद पुलिस नहीं कर पाई है, वही इसी बीच टामन सोनवानी की राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें वो मोबाइल ऑपरेट करते नज़र आ रहे है, फोटो वायरल होने के बाद अब चर्चा आम होने लगी है की बालोद पुलिस अभी तक पीएससी मामले के मुख्य आरोपी को क्यो गिरफ्तार नहीं कर पाई है..?



वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले में विवेचना जारी और कार्रवाई अधूरी होने की बात कह रही है। मामले में एएसपी अशोक जोशी ने बताया कि एफआईआर दर्ज किया गया है, मामले की जांच व विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!