सुकमा में कांग्रेस ने गांधी जयंती पर बापू को किया नमन, हरीश कवासी रहे मौजूद*

*
डेस्क खबर सुकमा, 2 अक्टूबर।* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज सुकमा नगर पालिका परिसर में कांग्रेस पार्टी द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला एवं नगर के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा* कि – “महात्मा गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे।”

उन्होंने आगे कहा कि “गांधी जी का जीवन सादगी, त्याग और देशभक्ति की मिसाल है। उनका सपना था स्वच्छ, स्वावलंबी और समृद्ध भारत का, जिसे पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। आज के समय में जब समाज में नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है, तब बापू के शांति और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और भी जरूरी हो गया है।”
“हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं”,
