सुकमा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 48 नग अवैध काष्ठ जब्त
तोंगपाल-कमलापदर में 39 नग काष्ठ बरामद, सुकमा में सागौन से भरा ऑटो पकड़ा
कुल 0.872 घनमीटर अवैध काष्ठ जब्त, कीमत करीब ₹1.20 लाख; वाहन भी जब्त

डेस्क खबर सुकमा। वन संपदा की अवैध कटाई, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सुकमा वनमंडल ने कार्रवाई तेज कर दी है। 30 सितंबर को तोंगपाल वन परिक्षेत्र के ग्राम तोंगपाल एवं कमलापदर में संयुक्त प्रातःकालीन गश्त के दौरान अवैध रूप से रखा 39 नग काष्ठ, कुल 0.657 घनमीटर जब्त किया गया।
वहीं सुकमा वन परिक्षेत्र में तड़के करीब 4:45 बजे अवैध काष्ठ परिवहन करते ऑटो क्रमांक CG-18-K-8332 को पकड़ा गया। वाहन से सागौन के 09 नग, 0.215 घनमीटर काष्ठ बरामद कर ऑटो सहित जब्त किया गया।
दोनों कार्रवाई में कुल 48 नग एवं 0.872 घनमीटर अवैध काष्ठ जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है। वन विभाग ने जब्त काष्ठ एवं वाहन के संबंध में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
वन विभाग का कहना है कि अवैध कटाई और काष्ठ तस्करी पर रोक लगाने के लिए गश्त एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी।
