डेस्क खबर

सुकमा ,, भालू का हमला, दो ग्रामीण घायल, एक की हालत गंभीर*



*डेस्क खबर सुकमा, 1 अक्टूबर।* जिले के पोलमपल्ली क्षेत्र में आज सुबह भालू के हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल ग्रामीण जंगल की ओर गए हुए थे, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में एक ग्रामीण के सीने, कंधे और पैर में गहरे जख्म आए हैं।


वन विभाग को सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी के बाद अब भालू भी रिहायशी इलाकों के करीब देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!