
डंका राम/ डेस्क/ छत्तीसगढ़/ जांजगीर
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिला के पामगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत भुईगाव की गौचर जमीन में गांव की सरपंच के द्वारा अवैध गौचर जमीन में अवैध रूप से ईट भट्टा संचालित किया जा रहा है… बीते कई सालों से ये भट्टा संचालित है… महिला के द्वारा शासकीय नियमो का पालन भी नही किया है…. और सरकार को लाखो रुपए का राजस्व नुकसान पहुंचाया जा रहा है… मामले में कई बार शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई …
दरअसल भुईगांव की सरपंच विभा देवी मनहर व अपने देवर मोहन मनहर द्वारा फिक्स चिमनी ईंटभट्टा MBC विगत पांच वर्षो से बिना अनुमति के अवैध रूप से संचालित कर रही हैं,इस मामले को लेकर गांव के ग्रामीणों के द्वारा इसकी शिकायत जांजगीर कलेक्टर आकाश छिकारा और डिप्टी सीएम अरुण साव से की हैं, शिकायत में ग्रामीणों ने बताया हैं कि जहां पर ईंट भट्ठे का संचालन किया जा रहा हैं वह जमीन गौचर हैं जिस जमीन पर कब्जा किया गया हैं वह 10 एकड़ की जमीन हैं, ईंट भट्टा चलाने के लिए शासन से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है… और न ही पर्यावरण से एनओसी लिया गया हैं,साथ ही पांच वर्षो से ईंट भट्टा संचालित किया गया उसका रॉयल्टी भी नही जमा किया गया है…खनिज विभाग से भी किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई है… भई गांव के ग्रामीण लगातार शिकायत करते आ रहे हैं मगर किसी भी प्रकार के कोई कार्रवाई नहीं हुई है इसे लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है…. पर्यावरण विभाग इस मामले में आंखे मूंदे हुए है… ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही अगर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे…
