Raigarh:– ट्रेडिंग में रुपए गंवाने के बाद युवती को किडनैप कर बनाया बंधक, घर वालों को फोटो भेज मांगी फिरौती, हुआ गिरफ्तार

रायगढ़। ट्रेंडिंग में रुपए गंवाने के बाद युवक ने युवती को किडनैप कर बंधक बना लिया। जिसके बाद युवती के घर वालों को युवती की फोटो देख फिरौती मांगने लगा। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामला चक्रधारनगर थाना क्षेत्र का है।
कल 28 फरवरी की सुबह थाना चक्रधरनगर में 20 वर्षीया युवती के माता पिता ने पहुंच कर शिकायत करते हुए बताया कि उनकी लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति ने किडनैप कर लिया है।और बंधक बनाने की फोटो भेज किडनैप करने की धमकी दे रहा है और एक लाख रुपए फिरौती मांगने के लिए मैसेज कर रहा है। परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में उसकी सहेली के साथ किराए का मकान लेकर पढ़ाई करती है। 27 फरवरी को युवती कॉलेज से पढ़ाई कर घर पहुंचती हूं बोली थी जो देर शाम तक घर नहीं पहुंची। शाम लगभग 7 बजे युवती के मोबाइल से धमकी भरा मैसेज और बंधक बनाने का फोटो देख सभी चौक गए। फोटो में लड़की की आंख पर पट्टी और हाथ पैर बंधे थे।
एसपी दिव्यांग पटेल ने सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस व साइबर की टीम बनाई। टीम ने युवती के मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बिलासपुर पहुंच दबिश देना शुरू किया
बिलासपुर स्टेशन के पास युवती मिली जिसे सकुशल एक टीम थाने लेकर पहुंची। युवती से पूछताछ में पता चला कि वह 27 फरवरी को दोपहर चक्रधरनगर से अपने घर जाने के लिए निकली थी। उसे रास्ते में उसका पूर्व परिचित कमलेश्वर पटेल (20) निवासी निवासी महुआपाली जिला सक्ती मिला। उसने युवती को बातचीत व घूमा कर घर छोड़ देने की बात कही। वह युवती को ट्रेन से बिलासपुर लेकर गया। फिर यहां फ्रेश होने के बहाने होटल ले गया। यहां युवती को डरा धमका कर उसका मोबाइल छीन लिया और लड़की के हाथ को पीछे से बांध कर आंख पर पट्टी बांधा और लड़की को घुटने पर बैठा उसके फोटो ले घरवालों को भेज फिरौती मांगी। युवती रात भर कमरे में रही फिर सुबह किसी तरह खुद को छुड़ा कर कमरे से भागी और बिलासपुर स्टेशन पहुंची। वहां उसे रायगढ़ पुलिस मिली।
युवती से मिली जानकारी पर रायगढ़ एसपी ने आईजी बिलासपुर संजीव शुक्ला से बात कर बिलासपुर सायबर सेल की टीम को आरोपी की पत्तासाजी में लगाया। आरोपी कमलेश पटेल अपना मोबाइल सिम निकाल कर भागने की फिराक में था। जिसे सरकंडा बिलासपुर के पास पकड़ा गया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह ट्रेंडिंग में काफी रुपए गंवा चुका है। उसे अपनी परिचित युवती किडनैप करने के लिए सॉफ्ट टारगेट लगी थी। आरोपी से युवती का मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।