डेस्क खबरबिलासपुर

हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा का अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत.!  पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से  किया श्रद्धालुओं का अभिनंदन।



डेस्क खबर बिलासपुर./ चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर नगर में निकली हिंदू नव वर्ष की भव्य शोभायात्रा का अग्रवाल समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय अग्रसेन चौक में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की आरती की गई और पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। इस दौरान अग्रवाल समाज के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल सभी सनातनी भाई-बहनों के लिए जलपान एवं मिष्ठान वितरण की व्यवस्था की। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुए।


कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष शिव अग्रवाल सहित सुनील सोथलिया, आशीष अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया, मनीष अग्रवाल, एल्डरमैन राजुल जाजोदिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, रविकांत नोपली, नवीन जाजोदिया, रमेश बुढ़िया, कमलेश निशानियां, रूपक जाजोदिया, अंकुर अग्रवाल, कपिल जाजोदिया, सुमित निशानियां, चंदन अग्रवाल, अमित लोहिया, चंचल अग्रवाल, विवेक मित्तल, अर्जुन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रत्यूष अग्रवाल, अंश मोदी, प्रथम अग्रवाल, कृष्ण बंसल तथा महिला मंडल की श्रीमती विनीता केजरीवाल व श्रीमती प्रियंका अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अग्रवाल समाज ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का स्वागत कर सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

error: Content is protected !!