VIDEO –पुलिस अफसर के साथ थाने में बदसूलकी ..?
विधायक के भाई का थाने में हाइबोल्टेज हंगामा ..!
कोयला चोरों को पकड़ना ट्रेनी DSP को पड़ा महंगा ..
हंगामे के बाद अधिकारी का हुआ तबादला..

सरगुजा …लखनपुर में चल रहे कोयला के अवैध कारोबार में संलिप्त कोयला चोरों के खिलाफ कार्यवाही करना महंगा पड़ गया ..कोयला चोरी का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था ..जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रशिक्षु डीएसपी ने मामले में 10 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की थी ..
इसी मामले में भाजपा विधायक के भाई ने ट्रेनी डीएसपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ग्रामीणों के साथ पहुंचकर थाने में जमकर हंगामा किया ..इस दौरान बीजेपी विधायक के समर्थन में पहुंचे समर्थको ने भी ट्रेनी डीएसपी के साथ बदसूलकी करते हुए जमकर हंगामा किया ..
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोयला चोर को बीजेपी पार्टी का कार्यकर्ता बताकर उसके खिलाफ किसी भी कार्यवाही नही करने का दबाव बनाया लेकिन प्रशिक्षु डीएसपी ने किसी को नहीं सुनी जिसके बाद हंगामा बढ़ता ही गया आरोप तो यहां तक है कि ट्रेनी डीएसपी को जान से मारने तक की धमकी भी दी गई ..
चुकी मामला बीजेपी कार्यकर्ता से जुड़ा हुआ था और उनके समर्थक में विधायक के भाई पहुवे थे इसलिए कार्यवाही होना तय था .लेकिन हंगामे के बाद अवैध कोयला तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करना पुलिस अफसर को महंगा पड़ गया और उनका रातों रात ट्रांसफर कर दिया गया है ।
फिलहाल कोयला तस्कर गुनाहगार है या नही इसकी पुष्टि नहीं हों पाई है लेकिन जिस तरह विधायक के भाई और बीजेपी कार्यकर्ता के हंगामे के बाद ट्रेनी डीएसपी का तबादला तत्काल कर दिया उससे विपक्ष की बैठे बताए सत्ता पक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने का मौका जरूर मिल गया है और कोयला चोरों को बीजेपी द्वारा सरक्षण देने का आरोप कांग्रेसी नेता लगा रहे हैभाजपा के समर्पित कार्यकर्ता अभी से कहना शुरू कर दिए हैँ कि क्या यही सब देखने के लिए हम सरकार लाने के लिए संघर्ष किये हैँ!
गौरतलब है कि सरगुजा के लखनपुर में कोयले का अवैध काम बहुत पहले से हो रहा है और इसमें प्रशासन के भी कुछ लोगों का भी संरक्षण रहता है लेकिन कई दफा कड़ी कार्यवाही भी हुई है!
कल भी इसी कड़ी में कोयला तस्करों को पुलिस ने एस ई सी एल की शिकायत पर पकड़ा मगर पुलिस के इस अधिकारी को क्या पता था कि भाजपा की आड़ लेकर ये तथाकथित नेता थाने में ही पहुंचकर वो उत्पात करेंगे जो पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन जायेगा! हालाकि इस मामले में अभी तक किसी भी दिग्गज बीजेपी नेता का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है ..जबकि एक्सपर्ट का कहना है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस राजनीति जरूर करेंगी और पक्ष और विपक्ष में जुबानी बयानबाजी जरूर देखने मिलेगी ।