Uncategorized

चार लोकसभा सीट पर भाजपा जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी..! विधानसभा चुनाव की तर्ज पर नामों पर मंथन..!



*भाजपा में लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों पर मंथन चल रहा है। कहा जा रहा है कि इस सिलसिले में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की है। साथ ही साथ कोर ग्रुप की बैठक में भी बात हुई है।*
*पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को कोर ग्रुप की बैठक में चुनाव तैयारियों पर चर्चा हुई है। सभी प्रभारियों, और संयोजकों को संबंधित लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए कहा गया है।*



*पार्टी सूत्रों के मुताबिक चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा फरवरी के पहले पखवाड़े तक हो सकती है। जिन सीटों पर पहले प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं उनमें बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा और कोरबा सीट है।*


*बस्तर, और कोरबा की सीट कांग्रेस के पास है। जबकि जांजगीर-चांपा की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। इसी तरह कांकेर में गत लोकसभा चुनाव में बहुत कम वोट से भाजपा जीत पाई थी। विधानसभा चुनाव में चार सीट में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि दोनों सीटों पर भाजपा के सांसद हैं, लेकिन इन सीटों को पार्टी कमजोर आंक रही है। यही वजह है कि इन सीटों पर पार्टी प्रत्याशी बदलने पर विचार कर रही है।*

*विधानसभा चुनाव में पार्टी ने जल्द प्रत्याशी घोषित करने की रणनीति बनाई थी। 21 कमजोर सीटों पर प्रत्याशी दो महीना पहले घोषित किए थे। इसका अच्छा नतीजा रहा है। ये सीटें पार्टी लगातार हारती रही है, लेकिन जल्द प्रत्याशी घोषित करने से 10 सीटें भाजपा जीत गई। कुछ इसी तरह की रणनीति लोकसभा में भी अपना रही है। न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि कई और राज्यों में कुछ सीटों पर प्रत्याशी जल्द घोषित किए जाएंगे।*

error: Content is protected !!