डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर पुलिस के अभियान ‘प्रहार’ पर सवाल,  बिलासपुर में खुलेआम फल-फूल रहा अवैध शराब कारोबार.! शराब कोचिया का अवैध शराब के साथ वीडियो हुआ वायरल .!!



डेस्क खबर बिलासपुर ../जिले में अवैध शराब के खिलाफ एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘प्रहार’ की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना बिल्हा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसदा निवासी शराब कोच्चिया भागवत कोसले खुलेआम शासन-प्रशासन को चुनौती देते हुए अवैध शराब बिक्री करता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि भागवत कोसले एक वर्ष पूर्व शराब के ही मामले में एसएसपी के आदेश पर जेल जा चुका है, इसके बावजूद उसका नेटवर्क पहले से अधिक सक्रिय बताया जा रहा है। भारी तादात में शराब कोचिया का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसके वह अत्यधिक मात्रा में अपने झोले में शराब का पउव्वा रखे हुए नजर आ रहा है ।



स्थानीय निवासी नीरज तिवारी के अनुसार, भागवत कोसले उमरिया, बिल्हा, देवकिरारी, परसदा, महुदा सहित कई गांवों में प्रतिदिन 20 पेटी से अधिक शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। आरोप है कि वह ढाबा खोलने का झांसा देकर मकान या जमीन किराए पर लेता है और बाद में वहां शराब की बिक्री शुरू कर देता है, जिससे जमीन मालिक भी परेशान हैं।



मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब शिकायतकर्ता नीरज कुमार तिवारी ने 1 फरवरी 2026 को आईजी बिलासपुर, एसपी बिलासपुर, थाना प्रभारी बिल्हा, आबकारी अधिकारी छबिलाल पटेल, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और आबकारी मंत्री को बकायद इसकी सूचना मोबाइल के जरिए भी दी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भागवत कोसले ने नीरज तिवारी पर हमला किया और कथित रूप से यह तक कहा कि वह पुलिस और आबकारी विभाग को “जेब में रखता है।” अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक शराब कोच्चिया को इतनी हिम्मत और संरक्षण आखिर कहां से मिल रहा है ?? और सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारी शराब दुकान में एक निश्चित मात्रा में शराब ग्राहकों को दी जाती है फिर इतनी मात्रा में शराब कोचिया को शराब किसने उपलब्ध करवाई ..?? फिलहाल इस मामले को लेकर वीडियो उपलब्ध करवाने वाले प्रार्थी ने इस मामले में बिलासपुर आईजी से लिखित शिकायत देने की बात कही है । अब देखना होगा कि आबकारी विभाग और पुलिस विभाग इस वीडियो की सत्यता की कब तक जांच करता है और गंभीर आरोप पर क्या कार्यवाही करता है ।

error: Content is protected !!