डेस्क खबर
35 फीट ऊंचे पुल से सोन नदी में छलांग, बच्चों की जान से खिलवाड़ का VIDEO हुआ वायरल ..

डेस्क खबर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही../ मरवाही के चिचगोहना गांव से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां बच्चे जान जोखिम में डालकर करीब 35 फीट ऊंचे पुल से सोन नदी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चे पुल के ऊपर से एक-एक कर नदी में छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। जिस ऊंचाई से बच्चे छलांग लगा रहे हैं, वहां जरा सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।
बताया जा रहा है कि गर्मी और बारिश के मौसम में बच्चे अक्सर नदी में नहाने पहुंचते हैं, लेकिन पुल से छलांग लगाने का यह खतरनाक खेल किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन पुल पर सुरक्षा के इंतजाम करेगा?
