डेस्क खबर

जोगीपुर जंगल में शेरनी का खूनी हमला, 25 वर्षीय युवक की मौत,शावक के आसपास घूम रही मादा इलाके में दहशत का महौल..!


वरिष्ठ पत्रकार दिलीप तोलानी की कलम से
डेस्क खबर बिलासपुर/तखतपुर। जुनापारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बांधा में उस वक्त मातम पसर गया, जब जंगल से करील और पिहरी लेने गए 25 वर्षीय युवक धरम दास घृतलहरे पर मादा शेरनी ने हमला कर दिया। जोगीपुर जंगल के 98 आरए के पास हुए इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि धरम दास जंगल में बांस से निकलने वाली करील काटने और पिहरी लेने गया था। इसी दौरान अचानक मादा शेरनी ने उस पर हमला कर दिया। शेरनी ने युवक की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद शेरनी ने शव के कुछ हिस्से को भी खा लिया।


घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि मादा शेरनी अपने शावक के साथ घटनास्थल के आसपास ही विचरण कर रही है। इसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल है और जंगल की ओर जाने से लोग सहमे हुए हैं। वही वन विभाग ने भी लोगों से जंगल की ओर जा जाने की अपील की है ।

error: Content is protected !!