डेस्क खबरबिलासपुर

कपड़ा शोरूम में बैक करते घुसी कार, व्यापारी गंभीर घायल, बाजार में मचा हड़कंप ! वाहन चालक बालिक या नाबालिक बना सस्पेंस ? सीसीटीवी आया सामने ,पुलिस कर रही जांच !

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*


डेस्क खबर बिलासपुर ./ बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के व्यस्त तेलीपारा स्थित नरेश बाजार व्यावसायिक परिसर में शनिवार को एक लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार अचानक बैक करते हुए कपड़ा शोरूम के अंदर जा घुसी, जिससे वर्षा फैशन शोरूम संचालक के पति विजय सबनानी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जहां पूरा हादसा साफ साफ देखा जा सकता है ।




मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद शिव शक्ति इलेक्ट्रिक के संचालक ने तत्काल घायल को अपनी गाड़ी के मदद से एलिट हॉस्पिटल भी पहुंचाया ,बताया जा रहा है कि इलाज के लिए पैसों को लेनदेन के कारण विवाद के चलते दोपहर का मामला रात को सिटी कोतवाली थाना पहुंचा । शिकायत के आधार पर फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन वाहन चालक नाबालिक है या बालिक इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है । सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार इसके लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है और फुटेज में नजर आ रहे चालक के दस्तावेज़ मंगाए है और दस्तावेजों की जांच के बाद यदि चालक नाबालिक निकलता है तो वाहन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

error: Content is protected !!