मंत्रियों के शपथ पर भूपेश का व्यंग्य.!
मजाकिया अंदाज में किया तीखा प्रहार .!

रायपुर।छत्तीसगढ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के साथ राजभवन में 9 मंत्रियो को शपथ दिलाई गई । मुख्यमंत्री के इन 9 मंत्रियों के फिलहाल विभाग का बटवारा नही हो पाया है ।शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्ववर्ती सरकार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में शामिल शामिल हुए इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्रिमंडल की नए दायित्व के लिए सभी को शुभकामनाएं दी साथी नए चेहरे को मंत्रिमंडल पर स्थान मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि जब नए चेहरे को राजस्थान में मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है ,तो छत्तीसगढ़ में मंत्री इसमें कौन सी आश्चर्यचकित बात है। दिग्गज नेताओं की दावेदारी को बीजेपी आलकामना द्वारा खारिज करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए माजिकिया अंदाज में व्यंग के तीर छोड़ दिए ।
वही भाजपा के द्वारा कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं देने को लेकर बघेल ने मजाकिया अंदाज में कहा की बहुत सारे चेहरे ऐसे हैं जो शपथ ग्रहण समारोह में पहनने के लिए सूट सिलवा कर रखे थे वह अब धरे के धरे रह गए। सत्ता की भागीदारी में कई पूर्व मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करके बीजेपी आलाकमान ने एक बार भी सभी को चौकाने का काम किया है ।