त्रिपुरा राइफल्स के जवानों को ग्रामीणों दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…!
सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल .!
SECCL के कोयला खदान का मामला .!

डेस्क ख़बर —सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है । इस वीडियो में देखा जा सकता है की रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में त्रिपुरा राइफल्स के जवानों द्वारा seccl बाईपास से गुजर रहे एंट्री कर रहे वाहनों को रोक दिया गया था इसी बात पर ग्रामीणों और जवानों के बीच में तीखी बहस हुई और देखते देखते ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने त्रिपुरा राइफल्स के जवानों के साथ मारपीट शुरू कर दी । इस घटना में 7 जवानों के घायल होने की सूचना मिल रही है । सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद दोनो पक्ष थाना पहुंचे जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है । वीडियो में साफ देखा जा सकता है की जवानों के खिलाफ ग्रामीणों ने किस प्रकार मोर्चा करते हुए लाठी और डंडों से जमकर मारपीट की वही ग्रामीणों के आक्रोश देखते हुए जवानों ने किसी तरह से मौके से भागाकर अपनी जान बचाई ।
वही इस पूरे मामले में छाल के थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि SECL के कोयला खदान में ग्रामीणों और त्रिपुरा राइफल्स के जवानों के बीच बहस के बाद मारपीट हुई है, जिसमे कुछ जवान चोट के चलते घायल हो गए है और मेडिकल जांच के बाद उनका उपचार जारी है वही दोनों पक्षों की ओर से इस पूरे मामले में शिकायत मिली है जिसकी जांच पुलिस कर रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया जाएगा ।
