कोरबाडेस्क खबर

एक्सीडेंट का लाइव वीडियो आया सामने! तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, हवा में उछलकर डिवाइडर पार पहुंचा युवक..वीडियो देख काँप जायेगे आप ..



डेस्क खबर कोरबा../ शहर के सबसे व्यस्त मार्ग में देर शाम हुए एक सड़क हादसे का खौफनाक लाइव वीडियो सामने आया है। रिमझिम बारिश के बीच ट्रांसपोर्ट नगर के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का ऐसा खतरनाक नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। शाम हुए इस हादसे में कार से टकराने के बाद बाइक सवार युवक हवा में उछलकर डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरा और वहां से गुजर रहे एक अन्य दोपहिया वाहन से जा भिड़ा। हादसे में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं।


सामने आए वीडियो में हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछलकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। इसी दौरान दूसरी तरफ से गुजर रहे एक दंपती के दोपहिया वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई।
अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बारिश के बीच सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, यह घटना उसका उदाहरण है। हादसे का लाइव वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

error: Content is protected !!