

डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ./छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब आसमान का रंग अचानक गहरी लालिमा में रंगा नजर आया। बादलों का बदला हुआ रंग देखकर लोग भी ठिठक गए। आसमान का यह हैरतअंगेज नजारा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।कहीं लालिमा से चमकते बादल तो कहीं आसमान में छाई अजीब सी रंगत… नजारा ऐसा कि देखने वाले बस देखते रह गए। मौसम में आए इस बदलाव को चक्रवात अर्नब के प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है ।
आखिर आसमान लाल क्यों हुआ?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण बादलों में लालिमा दिखाई दे सकती है। हालांकि किरंदुल में दिखे इस नजारे की वास्तविक वजह की पुष्टि होना बाकी है। इधर, मौसम के बदले मिजाज और बारिश की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की कटाई और फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती भी सामने है।फिलहाल किरंदुल का लाल आसमान चर्चा का विषय बना हुआ है। कुदरत का यह नजारा खूबसूरत भी है और हैरान करने वाला भी!
