करवा चौथ से पहले पति की ‘रंगीन शाम’ पर पत्नी की छापेमारी ! दूसरी महिला के साथ पकड़ा, शालीमार टाउनशिप के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो हुआ वायरल ..


डेस्क खबर मध्यप्रदेश ../ करवा चौथ पर पत्नी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखे और इधर जनाब दूसरी महिला के साथ नजर आएं… फिर जो हुआ, उसने पूरे इलाके में तमाशा खड़ा कर दिया!
इंदौर की शालीमार टाउनशिप के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा! देखते ही देखते विवाद बढ़ा और तमाशा देखने वालों की भीड़ जुट गई। इस दौरान पत्नी काफी गुस्से में नजर आई और दुसरी महिला के बाल पकड़ जमकर धुनाई की और महिला को थाने ले जाने की बात सुनाई दे रही है और बेचारा पति करवाचौथ पर भीड़ का तमाशा बन कर मजबूर नजर आ रहा है।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है और करवाचौथ से ठीक आए पहले यह वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।हालांकि यह विवाद थाने तक पहुंच पाया कि नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
