डेस्क खबर
जंगल में ड्यूटी करना पड़ा भारी! वनरक्षक से मारपीट, वर्दी फाड़ी…चार दिन बाद वायरल हुआ वीडियो..


डेस्क खबर गौरेला../जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले वनरक्षक की सुरक्षा ही खतरे में पड़ गई। गौरेला वन परिक्षेत्र के दर्री बीट में बीट गार्ड सूर्यकांत रात्रे के साथ कथित मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो चार दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया है।
बताया जा रहा है कि लकड़ी तस्करी से जुड़े रुद्र मांझी ने वनरक्षक के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में गाली-गलौज और हाथापाई के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में संबंधित व्यक्ति नशे की हालत में नजर आने का भी दावा किया जा रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए गौरेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
