कोरबाडेस्क खबर

आखिर ऐसा कह दिया कोरबा की भाजपा नेत्री कविता सोनी ने कि मच गया बवाल ? भाजपा संगठन की चुप्पी पर कांग्रेस का तंज..सुनिए मासूम बच्ची की श्रद्धांजलि सभा में  बीजेपी नेत्री अमर्यादित बयान!



डेस्क खबर कोरबा../  सात साल की मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेत्री कविता सोनी के कथित आपत्तिजनक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस सहित कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।दरअसल, 25 अक्टूबर को टीपी नगर चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कविता सोनी ने अपनी बात रखते हुए कथित तौर पर कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिन्हें लेकर विवाद शुरू हो गया। उनके बयान में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को बीप किया गया है।
अब सवाल उठ रहा है कि मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि देने के संवेदनशील मंच पर ऐसी भाषा की क्या जरूरत थी?


कांग्रेस ने भी इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। वहीं, भाजपा संगठन की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।लोगों की मांग है कि कविता सोनी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भाजपा संगठन मामले में उचित कार्रवाई करे।
अब देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व इस विवाद पर चुप्पी तोड़ता है या फिर मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

error: Content is protected !!