डेस्क खबर

भरोसे का बहाना, हवस की कथित नीयत! बाइक पर लिफ्ट देकर आदिवासी युवती से दुष्कर्म का आरोप, गले पर चाकू रखकर दी जान से मारने की धमकी; अंबिकापुर से आरोपी गिरफ्तार



डेस्क खबर बलरामपुर../  मदद के नाम पर मिला भरोसा कब खौफनाक वारदात में बदल गया, इसका अंदाजा वाड्रफनगर की इस घटना से लगाया जा सकता है। बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने एक आदिवासी युवती को अपने साथ ले जाने वाले आरोपी पर दुष्कर्म और चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी की नीयत पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने उसे अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विक्रमादित्य दुबे ने कथित तौर पर बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने युवती को अपने भरोसे में लिया। आरोप है कि इसके बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी।
इस खौफनाक घटना के बाद पीड़िता दहशत में रही। हिम्मत जुटाकर वह अपने पति के साथ पुलिस चौकी पहुंची और पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रमादित्य दुबे को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया।यह घटना केवल एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि उस भरोसे पर भी सवाल खड़े करती है जिसके सहारे महिलाएं और युवतियां अनजान लोगों से मदद स्वीकार करती हैं। आखिर लिफ्ट देने के नाम पर किसी की मजबूरी और विश्वास का कथित फायदा उठाने वालों पर कब पूरी तरह अंकुश लगेगा?
फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!