डेस्क खबर

SP शस्त्र पूजन का पुराना वीडियो वायरल, भ्रामक खबरों का पुलिस ने किया खंडन !



डेस्क खबर ./ मोहला-मानपुर से बड़ी खबर, जहां पुलिस अधीक्षक वाय पी सिंह के शस्त्र पूजन के दौरान फायरिंग से जुड़ी वायरल खबर को पुलिस ने पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है। सोशल मीडिया और कुछ पोर्टल्स पर चल रहा वीडियो साल भर पुराना है, जिसे नया बताकर अफवाह फैलाई जा रही है। दरअसल कुछ पोर्टल्स और सोशल मीडिया पर SP वाय पी सिंह के शस्त्र पूजन के दौरान फायरिंग का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि यह वीडियो नया नहीं, बल्कि लगभग एक साल पुराना है। वीडियो में दिख रहे पुराने पुलिस अधिकारी का तबादला 6 महीने पहले ही हो चुका है।
वायरल खबर में SP के बेटे को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वो भी पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। सच्चाई ये है कि शस्त्र पूजन के दौरान सिर्फ बंदूक पकड़ी गई है, फायरिंग नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ पोर्टल्स द्वारा TRP बढ़ाने और पुलिस अधीक्षक को बदनाम करने के लिए ये भ्रामक खबर फैलाई जा रही है।पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के कोई भी खबर न चलाएं।

error: Content is protected !!