डेस्क खबर

10 लाख की उधारी के लिए दोस्त को पिलाई जहर वाली शराब ,पार्षद की भी गई जान ! पुलिस चलाएगी जागरूकता अभियान:एसपी ने कहा सर्राफा व्यापारियों को जारी करेगे नोटिस ..



डेस्क खबर जांजगीर ./ जिले से सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने में  जांजगीर पुलिस ने सफलता हासिल की है। शराब पीने के बाद पार्षद सहित दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । 24 तारीख को हुई इस वारदात में आरोपी ने शराब में सुहागा मिलाकर अपने दोस्त की हत्या कर दी, और गलती से साथ में शराब पीने वाले पार्षद की भी जान चली गई।


पुलिस जांच में सामने आया है कि चार लोगों ने एक साथ शराब पी थी – आरोपी राजा खरे, मृतक जोहित खरे, मुकेश कश्यप और पार्षद रामखिलावन जांगड़े। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजा खरे ने मृतक जोहित खरे से 10 लाख रुपये उधार लिए थे। जोहित खरे लगातार पैसे वापस करने का दबाव बना रहा था, और घर तक बिकवा देने की धमकी दे रहा था।इसी उधारी से छुटकारा पाने के लिए राजा खरे ने ज्वेलरी शॉप से सुहागा खरीदा। पहली शराब की बोतल चारों ने साथ पी। दूसरी बोतल में राजा ने पहले से सुहागा मिला दिया था। इसी बीच पेट्रोलिंग गाड़ी आती देख एक डॉक्टर और मुकेश कश्यप वहां से निकल गए। आरोपी ने अपनी योजना फेल होती देख जोहित खरे का पीछा किया और सेंटर के पास उसे सुहागा मिली शराब की बोतल दी।पार्षद ने बोतल छीनकर खुद भी पी ली, आरोपी ने मना भी किया लेकिन तब तक दोनों पी चुके थे। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कुल मिलाकर ये मिलाकर सोची समझी साजिश के तहत इस हत्या का प्लान बनाया गया था और आरोपी राजा खरे ने 10 लाख की उधारी से छुटकारा पाने के लिए शराब में सुहागा मिलाकर जोहित खरे की हत्या की है, साथ में पार्षद की भी गलती से मौत हो गई।



वहीं सुहागा बेचने वाले सराफा कारोबारियों पर भी पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि सुहागा प्रतिबंधित केमिकल नहीं है, सराफा में सोने को पिघलाने में इसका इस्तेमाल होता है, लेकिन बिना सोचे-समझे इसे बेचा जा रहा है। जिले में शराब में सुहागा मिलाकर दर्जन भर से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं, इसको लेकर पुलिस अब जागरूकता अभियान चलाएगी और सराफा दुकानों को नोटिस जारी करेगी।

error: Content is protected !!