डेस्क खबरबिलासपुर

Bilaspur Poilce Transfer News:– थानेदारों के थोक में हुए तबादले, दीपावली से पहले दस निरीक्षकों के हुए तबादले, महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी में एसएसपी ने किया बदलाव





डेस्क खबर बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह ने  बिलासपुर जिले में पुलिसिंग में प्रशासनिक कसावट हेतु 10 निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सिविल लाइन, सिरगिट्टी के साथ ही नगर कोतवाल भी बदले गए हैं। दूसरे जिलों से  तबादले में आकर रक्षित केंद्र में आमद देने वाले निरीक्षकों को  भी थानों में पोस्टिंग दी गई है। सबसे महत्वपूर्ण तबादला सिविल लाइन थानेदार का है। किशोर केंवट को सिरगिट्टी से कुछ माह पहले ही सिविल लाइन थाने की जवाबदारी दी गई थी,उन्हें फिर से सिरगिट्टी थाने भेजा गया है। वहीं राखी के दिन 28 अगस्त को दो पक्षों के बीच कोतवाली थाने में हुए हिंसक संघर्ष  में अदम्य साहस का परिचय देने वाले तारबाहर थानेदार रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन थानेदार बनाया गया है। गौरतलब है कि भीड़ के पथराव में रविशंकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें एसएसपी ने इनाम देते हुए वीआईपी और बड़ा थाना माने जाने वाले सिविल लाइन थाने की जवाबदारी सौंपी हैं।


जीपीएम जिले से आए थानेदार सनीप रात्रे को तारबाहर थानेदार बनाया गया है। सनीप रात्रे पहले भी बिलासपुर जिले में पोस्टेड रहे हैं। उस दौरान वो सिविल लाइन,तोरवा,सरकंडा जैसे महत्वपूर्ण थानों की जवाबदारी सम्हाल चुके हैं।  कोरोना के दौरान भी उन्होंने जिले में रहकर मत्वपूर्ण कार्य किए हैं। कोतवाली, कोनी,तखतपुर जैसे महत्वपूर्ण थानों की जवाबदारी सम्हाल चुके निरीक्षक विवेक पांडे को तोरवा की जिम्मेदारी दी गई है। वही तोरवा थानेदार रजनीश सिंह को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

सरकंडा, कोटा, एसीसीयू की जिम्मेदारी सम्हाल चुके तोपसिंह नवरंग को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। नवरंग वर्तमान में बिल्हा थाना प्रभारी हैं। कोतवाली प्रभारी देवेश सिंह राठौर का सरगुजा तबादला हो गया है। निरीक्षक अजय साहू को बिल्हा थाना प्रभारी बनाया गया है। सिरगिट्टी प्रभारी वायपी सिंह को जिला विशेष शाखा भेजा गया है। निरीक्षक अनिल अग्रवाल को समंस,वारंट शाखा से चकरभाठा थाना प्रभारी बनाया है। वे तखतपुर, तारबाहर,कोटा थाना के अलावा बेलगहना चौकी प्रभारी रह चुके हैं। चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश शेंडे को  समंस,वारंट शाखा में भेजा गया है। एएसआई शोभनाथ यादव को विशेष शाखा से सिरगिट्टी थाना भेजा गया है।

error: Content is protected !!