



डेस्क खबर बिलासपुर./ गरबा प्रमोशन के लिए बनाए गए एक सोशल मीडिया वीडियो में पिस्टलनुमा हथियार की मौजूदगी ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में एक युवती हथियार के साथ नजर आ रही है। हालांकि पिस्टल असली है या नकली, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। लिहाजा वीडियो की सत्यता और हथियार की वास्तविकता पुलिस जांच का विषय बन गई है।
बताया जा रहा है कि संबंधित युवती स्वयं को मेकअप आर्टिस्ट बताती है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर गरबा परिधानों में युवतियों के धूम्रपान करने, युवकों के साथ बाइक पर बैठकर गरबा पास का प्रचार करने समेत कई अन्य वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। इन सामग्री को लेकर कुछ नागरिकों ने आपत्ति जताते हुए धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका व्यक्त की है।
मामले ने अब पुलिस तक दस्तक देने की तैयारी की जा रही है। समस्त सनातनी एवं सर्व हिंदू समाज की ओर से 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बिलासपुर एसएसपी से मुलाकात कर वायरल वीडियो और संबंधित सोशल मीडिया सामग्री की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।
सवाल सीधे हैं—वीडियो में दिख रहा हथियार असली है या नकली? वीडियो कब और किस उद्देश्य से बनाया गया? सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई सामग्री की वास्तविकता क्या है?

अब इन सवालों का जवाब पुलिस जांच से सामने आएगा। यदि जांच में किसी तरह का कानून उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी। हालांकि वीडियो पोस्ट करने वालो ने इस वीडियो में पिस्टल को खिलौना और धूम्रपान को सेहत के लिए खतरा बताते हुए गरबा के प्रमोशन के लिए इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया है अब देखना होगा कि इस वीडियो की जांच के बाद क्या तथ्य निकल के सामने आते है । इस बाते में ग्रुप में एक मेसेज के माध्यम से समस्त सनातनी एवं सर्व हिंदू समाज ने इस मामले में लोगों से एकजुट होने की अपील की है। यह वीडियो बिलासपुर का भी होने का दावा किया जा रहा है।
