डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर मे सुशासन तिहार’ पर दर्ज हुई सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कि शिकायत !
शिकायतकर्ता का आरोप सरकारी जमीन पर तोरवा निवासी मुकेश विधानी द्वारा करवाया जा रहा अवैध निर्माण !



डेस्क खबर बिलासपुर./ बिलासपुर नगर निगम के शंकर नगर वार्ड (वार्ड क्र. 44) से सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े और निर्माण का एक गंभीर मामला सामने आया है। ‘सुशासन तिहार 2026’ शिविर के दौरान आवेदक नितिन सिन्हा (कैलाश रजक) ने नगर निगम आयुक्त को सौंपे आवेदन में भू-माफियाओं द्वारा शासकीय भूमि को अपनी बताकर हेरफेर करने की शिकायत की है।



क्या है पूरा मामला?शिकायत के अनुसार, तोरवा (बिलासपुर) के गुरु नानक चौक स्थित ‘श्री साँई भूमि जनसाधारण कल्याण समिति’ के पास खसरा नंबर 727/1 पर अवैध मकान का निर्माण किया जा रहा है।आवेदन में बताया गया है कि खसरा नंबर 727/1 की कुल 9 डिसमिल ज़मीन शासकीय भूमि है। यह ज़मीन नौका विहार नगर निगम बिलासपुर के अंतर्गत आती है। साल 1990-92 के दौरान पूर्व विधायक स्वर्गीय बी.आर. यादव द्वारा तोरवा तालाब के किनारे पचरी घाट के पास इस नौका विहार का उद्घाटन किया गया था।



फर्जी रजिस्ट्री का आरोप: शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस सरकारी ज़मीन पर वर्तमान में मुकेश विधानी नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मकान और दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि विजय चुगानी द्वारा इस शासकीय भूमि को खसरा नंबर 727/3 दिखाकर फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री (रजिस्ट्री) की गई है। इसके अलावा चौधरी मनिंदर शुक्ला पर भी 727/1 शासकीय भूमि को फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे हथियाने का आरोप लगाया गया है।



जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे आवेदक का कहना है कि खसरा नंबर 727/3 की ज़मीन वास्तव में तोरवा गुरु नानक चौक पर स्थित मुख्य मार्ग (मेन रोड) पर है, जबकि अवैध निर्माण 727/1 की शासकीय ज़मीन पर किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आवेदन के साथ पूर्व में एसडीएम (SDM) और कलेक्टर को सौंपी गई रजिस्ट्री कॉपी की छायाप्रति भी संलग्न की है। आवेदन में मांग की गई है कि इस पूरे मामले की नियमानुसार जांच कर अवैध निर्माण को तुरंत ध्वस्त किया जाए और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि इस गंभीर आवेदन की जांच के बाद क्या सच बाहर निकल के आता है ।

error: Content is protected !!