छत्तीसगढ़डेस्क खबर

गरबा नाइट पर घमासान! गैर-हिंदुओं की एंट्री और फिल्मी गानों पर बवाल, बीच आयोजन में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल ..


डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../ दुर्ग में गरबा नाइट का आयोजन उस वक्त विवादों में घिर गया, जब सिविल लाइन हॉकी मैदान में चल रहे कार्यक्रम के बीच जमकर हंगामा हुआ। गैर-हिंदुओं के प्रवेश और गरबा में फिल्मी गाने बजाने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना से आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मामला यहीं नहीं थमा। आयोजन समिति के संरक्षक धीरज बाकलीवाल के साथ भी बहस होने की जानकारी सामने आई है। गरबा के रंग में रंगे आयोजन स्थल पर अचानक हुए विवाद से माहौल तनावपूर्ण हो गया। आखिर धार्मिक आयोजन के बीच विवाद इतना कैसे बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई?




पुलिस के पहुंचने से पहले कार्यकर्ता मौके से गायब!
घटना की सूचना के बाद पुलिस की भूमिका और पूरे विवाद के घटनाक्रम पर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके से जा चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अब सवाल यह है कि गरबा नाइट में हुए इस हंगामे की असली वजह क्या थी? मारपीट किसने शुरू की और विवाद के लिए जिम्मेदार कौन है? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

error: Content is protected !!