डेस्क खबर
कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा, 100 टन का डंपर पलटा; ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल..




डेस्क खबर कोरबा (डंकाराम न्यूज़)../ SECL की कुसमुंडा खदान में फर्स्ट शिफ्ट के दौरान 100 टन क्षमता वाला डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑपरेटर लक्ष्मी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद साथी कर्मचारियों ने उन्हें डंपर से बाहर निकालकर तत्काल NKH अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद SECL प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
इस घटना ने एक बार फिर खदानों में भारी मशीनों के संचालन और कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर 100 टन का विशाल डंपर किन परिस्थितियों में पलटा? इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

