डेस्क खबर
पटवारी संघ की हड़ताल से किसान परेशान, एग्रीस्टैक पंजीयन अटका




डेस्क खबर बलरामपुर।../जिले में पटवारी संघ की हड़ताल से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं होने के कारण किसान चिंतित हैं। वहीं, पटवारियों ने VP ऐप का बहिष्कार कर दिया है, जिससे पंजीयन प्रक्रिया प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।
किसान अपनी समस्या के समाधान के लिए तहसील कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होने की तैयारी के बीच पंजीयन नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
अब किसानों को इंतजार है कि उनकी समस्या का समाधान कब होगा। किसानों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कराने की उम्मीद जताई है।
सवाल यह है कि एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होने की तैयारी के बीच किसानों का पंजीयन समय पर कैसे पूरा होगा?
