

डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया जब फ्लाई ऐश लेकर जा रही हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो कर पहले डिवाइडर में चढ़ कर पलट गई । घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के आरके नगर चौक के पास की बताई जा रही है , जहां तेज रफ्तार के कारण एक हाइवा अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क पर पलट गई। वाहन के पलटते ही उसमें भरा पूरा फ्लाई ऐश सड़क पर फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि हाईवा चालक ने सामने चल रही बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी डिवाइडर में चढ़ा दी । इस हादसे में बाइक सवार बाल बाल बचा वर्ना यह हादसा भयंकर हो जाता ।
इसी दौरान पीछे आ रही दूसरी हाइवा भी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि दोनों वाहनों में सवार चालक और हेल्पर इस हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।