



डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर का CCTV वीडियो सामने आया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक कई फीट हवा में उछलकर कार की छत पर जा गिरा। हादसे का वीडियो देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
घटना गीतांजलि सिटी के पास की बताई जा रही है। हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय समीर खान घायल हो गया। शुरुआती जानकारी और CCTV फुटेज के आधार पर कार नाबालिग किशोरों द्वारा चलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
कार के नंबर से मालिक की पहचान, चालक की तलाश
मामले में सरकंडा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान कर ली गई है। अब पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के समय कार की ड्राइविंग कौन कर रहा था।जांच पूरी होने के बाद तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
