डेस्क खबर

थाने परिसर में युवतियों का हाइवोल्टेज ड्रामा,  युवतियों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर की मारपीट, VIDEO हुआ वायरल..फेसबुक पोस्ट को लेकर हुआ विवाद



डेस्क खबर ग्वालियर./  सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ पोस्ट करने का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में थाटीपुर थाना परिसर में दो युवतियों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक, राधा सैनी मुरैना में जमीन से जुड़े एक मामले में पुलिस की कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के विरोध में थाटीपुर थाने में धरने पर बैठी थीं। इसी दौरान वहां से अंजलि पाराशर गुजरीं। बताया जा रहा है कि अंजलि की नजर जैसे ही राधा पर पड़ी, उन्होंने फेसबुक पर अपने खिलाफ पोस्ट करने को लेकर सवाल कर दिया।


‘तू फेसबुक पर मेरे खिलाफ क्यों लिखती है?’ इसी सवाल के साथ दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि राधा ने भी दोटूक जवाब दिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। थाने के परिसर में अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
थाने में ही शुरू हो गई हाथापाईमौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों युवतियों को अलग कराया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों के बीच हुई मारपीट का घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरे मामले में दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!