डेस्क खबर

*दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, दो चालक गंभीर घायल*



डेस्क खबर मरवाही।* मरवाही थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत उसाढ़ में आज सुबह दो मोटरसाइकिलों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब 10 बजे की है। ग्राम बरौर का एक युवक अपने भतीजे को हाई स्कूल उसाढ़ छोड़ने जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।



घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 108 और 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने सभी घायलों को मरवाही अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

error: Content is protected !!