



डेस्क खबर। पावर हाउस में सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में एक चालक ने अपनी ही इलेक्ट्रिक ऑटो को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद चालक ने पेट्रोल डालकर ऑटो में आग लगा दी। और देखते ही देखते ऑटो आग में जलकर पूरी तरह खाक को गया। आटो चालक की सिरफ़िरे मिजाज और और सरेआम ऑटो को जलता देख मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को समझाने और रोकने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में उसने किसी की एक नहीं सुनी और अपनी ही गाड़ी फूंक दी।
घटना के बाद भिलाई के पावर हाउस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। सवाल यह है कि सवारी बैठाने को लेकर आखिर विवाद इतना क्यों बढ़ा कि चालक ने अपनी ही कमाई के जरिया को आग में जलाकर स्वाहा कर दिया ।
