डेस्क खबर

कुसमी साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

बिन्दु बुनकर की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था मामला, झकमक नाला के पास मक्का खेत से मिली बाइक



राहुल गुप्ता /

डेस्क खबर/कुसमी/बलरामपुर । कुसमी के साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नवडीहा निवासी बिन्दु बुनकर 3 अक्टूबर 2026 को कुसमी के साप्ताहिक बाजार आया था। इस दौरान उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30 C 8515 अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 91/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेही दस्तगीर अंसारी (21 वर्ष), पिता मुरतुजा अंसारी, निवासी ग्राम गम्हारडीह, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कथन के आधार पर 12 अक्टूबर को झकमक नाला के पास मक्का खेत से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!