



*
*दीपक गुप्ता की खास रिपोर्ट*
डेस्क खबर *पसान, कोरबा।* कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज अंतर्गत पुराना बेरियल के पास बड़े झाड़ के जंगल में इन दिनों हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई जारी है। आरोप है कि रोड ठेकेदार द्वारा पोकलेन मशीन लगाकर वन भूमि पर कब्जा कर प्लांट डाला जा रहा है और बेशकीमती सरई के बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर गिराया जा रहा है।
पिछले कई दिनों से यह काम चल रहा है। काटे गए पेड़ वहीं जंगल में पड़े हुए हैं। फोटो में साफ दिख रहा है कि हरे-भरे पेड़ों को काटकर पटका गया है।बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसकी सरपरस्ती में यह पूरा काम हो रहा है? वन भूमि पर खुलेआम पोकलेन चल रही है, पेड़ काटे जा रहे हैं, लेकिन वन विभाग मौन बैठा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है पहले यहां घना जंगल था, जिसे अब जबरन उजाड़ा जा रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर कोरबा और डीएफओ कटघोरा से पोकलेन जब्त कर ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।



