डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर में STF की दबिश, 20 हजार का इनामी बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार! बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी पासपोर्ट कांड में बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा पासपोर्ट मामलों से जुड़े हुए है तार .!!



डेस्क खबर बिलासपुर। मध्य प्रदेश के चर्चित फर्जी पासपोर्ट मामले में MP STF को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बौद्ध भिक्षु गुलाब राय गौतम उर्फ सम्यक बोधि उर्फ भंते को STF ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दबिश देकर पकड़ा है।


यह मामला बांग्लादेशी नागरिकों के लिए कथित तौर पर फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने से जुड़ा है। जांच के दौरान 50 से अधिक फर्जी पासपोर्ट के मामले सामने आने की बात कही जा रही है। STF की जांच में गुलाब राय को कथित सिंडिकेट की अहम कड़ी बताया गया है।


जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला गुलाब राय मध्य प्रदेश के बौद्ध विहारों में अच्छी पैठ रखता था। आरोप है कि उसने कथित मास्टरमाइंड रियाल चौधरी उर्फ भंते मैतानंद को 10 हजार रुपये मासिक कमीशन के बदले अपना SBI बैंक खाता उपलब्ध कराया था।
जांच में यह भी आरोप सामने आया है कि पासपोर्ट तैयार कराने के लिए मठों के पते उपलब्ध कराए गए और एक ही पते पर 17 फर्जी पासपोर्ट बनवाए गए। इस मामले में गुलाब राय को अहम गवाह भी बताया जा रहा है, जबकि उसकी कथित भूमिका की जांच STF कर रही है।

error: Content is protected !!