डेस्क खबर
वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद, परसवार–चलगली सड़क का भूमिपूजन
वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद, परसवार–चलगली सड़क का भूमिपूजन
विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने जल्द निर्माण के दिए निर्देश, घटिया काम होने पर कार्रवाई की चेतावनी..




डेस्क खबर बलरामपुर..परसवार–चलगली सड़क की खराब हालत से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। वर्षों से सड़क की मरम्मत और उन्नयन की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को अब अच्छी सड़क मिलने की उम्मीद जगी है। विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने सड़क उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया।
सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।



