डेस्क खबर

सिविल लाइन पुलिस की घोर लापरवाही का वीडियो आया सामने ..विधवा से दुष्कर्म का आरोपी आराम फरमाता हुआ कैमरे में कैद .. अड़ानी पावर प्लांट में काम करता है दुष्कर्मी ..दो आरक्षकों की करतूत भी आई सामने .!



डेस्क खबर ../  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चर्चित दुष्कर्म मामले में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है जहां दो पुलिस आरक्षक की तैनाती के बाद भी शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी आराम फरमाता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अदाणी पावर प्लांट में कार्य करता है । शादी का झांसा देकर एक विधवा महिला का लगातार दैहिक शोषण करने के बाद महिला की शिकायत के बाद कोरबा की सिविल लाइन पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लिया और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा था,जहां उसकी तबियत खराब होने की बात भी कही जा रही है। दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में घिरे पवन महतो को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते देखे जाने की घटना मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई इस दौरान बगल के बेड में दो पुलिसकर्मी भी मोबाइल में व्यवस्त और आराम करते दिखे जिसके बाद से कोरबा जिले की सिविल लाइन पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे है को दो आरक्षकों की तैनाती के बाद सवाल यह है कि निगरानी के बीच आरोपी को ऐसी सुविधाएं कैसे मिल रही हैं?



जानकारी के मुताबिक, आरोपी अडानी पावर प्लांट में कार्यरत बताया जा रहा है। उसके खिलाफ 8 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मेडिकल परीक्षण के दौरान तबीयत खराब होने की बात सामने आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ 8 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज हुई थी। तबीयत खराब होने की बात पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सवाल यह भी है कि आरोपी को स्पेशल वार्ड में रखने की जरूरत और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा किसने की?


CSP प्रतीक चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपी तकनीकी रूप से गिरफ्तार नहीं था, भागने की आशंका के चलते पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। डिस्चार्ज होते ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरक्षकों की लापरवाही पर SP स्तर से जांच की बात कही गई है।
लेकिन सवाल सीधा है—जब निगरानी में कोई कमी नहीं थी, तो जांच की नौबत क्यों आई? और अगर लापरवाही हुई है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी? फिलहाल कोरबा की सिविल लाइन पुलिस इस वीडियो के सामने आने के बाद महिला संबंधित मामले में घोर लापरवाही बरतने के कारण सवालों के घेरे में खड़ी नजर आ रही है।

error: Content is protected !!