छत्तीसगढ़डेस्क खबर

जंगल में भालुओं का दंगल! आमने-सामने भिड़े दो भालू, राहगीरों के कैमरे में कैद हुआ रोमांचक मुकाबला! लोगो की थमी साँसे ..



डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के कांकेर में जंगल के दो पहलवान आमने-सामने आ गए! कांकेर वन परिक्षेत्र के खपरापारा में दो भालुओं के बीच ऐसी भिड़ंत हुई कि देखने वालों की सांसें थम गईं!राज्य स्तरीय वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के बीच सामने आए इस वीडियो में दोनों भालू आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भोजन और पानी की तलाश के दौरान दोनों के बीच संघर्ष हुआ।
मौके से गुजर रहे राहगीरों ने इस रोमांचक और डरावने नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

error: Content is protected !!