



डेस्क खबर बिलासपुर../ जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर में स्थित महामाया हेलीपेड के आगे बैंक द्वारा सील किए मकान में आधा दर्जन लोगों का एक युवती के साथ संदिग्ध जमावड़ा की सूचना मिलते ही पुलिस ने मकान में दबिश देते हुए कार्यवाही की है ,पुलिस रेड में बताए मकान में आधा दर्जन लोगों की मौजूदगी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की रेड में पांच युवक पकड़े गए है जबकि पुलिस को देख पूर्व विधायक प्रतिनिधि और वर्तमान कांग्रेस कार्यकर्ता अजय दुबे चकमा देकर फरार हो गया। कांग्रेसी कार्यकर्ता का पुलिस के डर और कार्यवाही से बचने के लिए मौके से फरार होने का दिलचस्प वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह भागता नजर आ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार महामाया हेलीपैड के आगे पप्पू निर्मलकर के मकान में हुई कार्रवाई के दौरान एक युवती भी मिली, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, मकान से बीयर की बोतल मिलने की भी चर्चा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पकड़े गए लोगों में एक युवक को बजरंग दल का कार्यकर्ता भी बताया जा रहा है।

पुलिस ने राकेश लोनिया, रवि कुमार प्रजापति, प्रतीक सिंह ठाकुर, अर्जुन कुम्हार और राजकुमार प्रजापति के खिलाफ BNSS की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा है। वहीं, फरार कांग्रेसी कार्यकर्ता अजय दुबे की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

सील मकान में जमावड़ा क्यो लगा हुआ था ? और मकान के अंदर युवती कौन थी ? बीयर की बोतल का सच क्या है ? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल सील मकान में लोगों के एकत्रित होने का उद्देश्य फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। रतनपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
