डेस्क खबर

दंतैल हाथी का विकराल रूप,लोयला कॉलेज परिसर में घुसा हाथी; तीन जगहों की बाउंड्रीवाल तोड़ी..मची चीख पुकार ,भागते नजर आए लोग..



डेस्क खबर जशपुर। कुनकुरी नगर में एक जंगली दंतैल हाथी के प्रवेश से लोगों में दहशत फैल गई। झुंड से बिछड़कर रिहायशी इलाके में पहुंचे हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने हॉली क्रॉस मिशन हॉस्पिटल सहित तीन स्थानों की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। दंतैल हाथी के रौद्र रूप को देख चारों तरफ अफरा तफरी मच गई और चीख पुकार के साथ जान बचाने लोग भागते नजर आए।फिलहाल हाथी लोयला कॉलेज परिसर में मौजूद है। शैक्षणिक परिसर में हाथी की मौजूदगी से दहशत का माहौल है। वन अमला हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, वहीं नगर में लोगों की भीड़ जुटने से अफरा-तफरी मची है।

error: Content is protected !!